oplus_131074

oplus_131074

सड़क बिजली पानी की समस्या को लेकर वार्ड पंच और शिवसेना नेत्री ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंजनगर के वार्ड क्रमांक 16 में रोड़ एवं नाली एवं बिजली जैसी समस्याओं को लेकर वार्ड पंच और शिवसेना नेत्री (ubt) रजनी सिंह ने कलेक्टर सूरजपुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ज्ञापन दिया है।

रजनी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 में लंबे अरसे से रोड एवं नाली एवं बिजली पानी जैसी समस्याएं है,सड़क में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना किया जा रहा है। जिसमें आम जनता एवं छोटे-छोटे बच्चे बच्चीयों के आने-जाने में डरा सा लगा रहता है।
बच्चों एवं आम जनता बड़ी गाड़ियों का शिकार हो न जाए।
यहां कई गोदाम होने के कारण इस मार्ग में बड़े वाहनों का आना जाना बना रहता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये तत्काल रोड एवं नाली बिजली पानी की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!