IMG-20260222-WA0001~2

भटगांव में दूसरी बार पतंजलि योग समिति द्वारा पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सूरजपुर/ योग ऋषि विश्व योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के प्रेरणा और आशीर्वाद से पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वधान में संजय अग्रवाल वरिष्ठ राज्य प्रभारी पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश,उड़ीसा एवं राम शर्मा महामंत्री डॉक्टर मनोज पाणिग्रही राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में एक साथ नौ जिलों में आयोजित की जा रही है।

इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले में भी तीसरी बार पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास जिला सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा नगर पंचायत भटगांव में दूसरी बार पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण चित्र गुप्त धाम पर दिनांक 25 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक की जा रही है।

शिविर संचालक राम प्रताप राजवाड़े योग प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सूरजपुर ने बताया 

पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण का निर्धारित पाठ्य क्रम 100 घंटे का जिसको दो घंटे सुबह ऑफलाइन योग सत्र के माध्यम से और शाम को दो घंटे ऑनलाइन पच्चीस दिनों तक प्रशिक्षण विषय के विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण पश्चात प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा ली जाएगी, उत्तीर्ण होने पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से उन्हें सह योग शिक्षक का प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी। और अगले वर्ष पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में स्वामी जी के सानिध्य में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
अतः आस पास ग्रामों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाएं और योग से अपने जीवन और तन मन को स्वस्थ बनाएं! अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9424264565 , 8770518012 से संपर्क कर सकते हैं।
करें योग, रहें निरोग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!