IMG-20260220-WA0003

मोहरा ऐनीकट दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित, सेल्फी व स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ जिले के रामनगर एवं नयनपुर के पास रिहन्द नदी पर निर्मित मोहरा ऐनीकट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए जल संसाधन विभाग ने वहां चेतावनी सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। विभाग ने ऐनीकट के ऊपर सेल्फी लेने तथा पानी में स्नान करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार ऐनीकट के दोनों किनारों – एक ग्राम रामनगर तथा दूसरा ग्राम नयनपुर – में स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि आने वाले नागरिक व पर्यटक समय रहते सतर्क रह सकें।
अधिकारियों ने बताया कि ऐनीकट क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की संभावना बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों पर लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है।
जल संसाधन विभाग ने कहा कि रोमांच या फोटोग्राफी के उद्देश्य से ऐनीकट पर जाना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं सावधानी बरतें और अपने परिजनों व परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!