20260220_210728-COLLAGE

यातायात बाधित कर बर्थडे मानना पड़ा महंगा . 7 आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर दिनांक 16.02.2026 के रात्रि करीब 10-11 बजे अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही आरव रेस्टोरेंट के सामने अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल व उसके 4-5 अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित कर बर्थडे बनाते हुए आतिशबाजी किया गया। इस मामले में चौकी लटोरी थाना जयनगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 285, 126(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर धरपकड़ हेतु पुलिस की 2 टीमे गठित कर लगाया है जिसके बाद से ही पुलिस की टीमे लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देने में लगी हुई थी।
इसी बीच प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से पुलिस टीमों के द्वारा कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अमितेश गुप्ता उर्फ जानू पिता राकेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 44 अम्बिकापुर, अंशुल अग्रवाल पिता सोहन लाल अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बिकापुर, प्रथम अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी मणीपुर अम्बिकापुर, शुभम अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कुण्डला सिटी अम्बिकापुर, महेश साहू पिता विनय साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक अम्बिकापुर, निखिल रामा पिता तुलसी राम उम्र 26 वर्ष निवासी जनपदपारा अम्बिकापुर व अरूण देवांगन पिता कैलाश प्रसाद देवांगन उम्र 39 वर्ष निवासी लटोरी, चौकी लटोरी को पकड़ा गया।
आरोपियों के द्वारा सावर्जनिक स्थान पर अनावश्यक खतरनाक तरीके से बाधा उत्पन्न करना, गाड़ी खड़ी करना तथा फटाका फोड़ना पाए जाने पर धारा 287, 288 बीएनएस व एमव्ही एक्ट की धारा 184, 201 जोड़ी जाकर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 चार पहिया वाहन कार जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, सुनील एक्का, शोभनाथ कुशवाहा व साईबर सेल की टीम सक्रिय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!