IMG-20260216-WA0013

रामशिरोमणि साहू बने साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष

सूरजपुर/ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू के नेतृत्व में सूरजपुर जिला साहू समाज का निर्वाचन पूर्ण हुआ !
सूरजपुर साहू समाज के जिला अध्यक्ष रामलल्लू बनाए गए थे। वही उपाध्यक्ष रामशिरोमणि साहू बनाए गए!

प्रदेश साहू संघ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सामाजिक एकता के वातावरण में सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही साहू समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि साहू ने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। समाज को संगठित कर उसकी सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मजबूती के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे तथा साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!