छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन के संगठन का अहम बैठक संपन्न
सूरजपुर 14/02/26 शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर मेरीन ड्राइव अंबिकापुर के प्रांगण में छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन के संगठन का विस्तार करने के लिए बैठक आयोजन किया गया।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य की सहमति से एवं संजय चौबे (जिला सचिव) छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन जिला सूरजपुर की उपस्थिति में श्रीश सुदर्शन विश्वकर्मा (प्रधान पाठक) शा. पूर्व.मा.शाला अशोला विकासखंण्ड अंबिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग) को जिला अध्यक्ष सरगुजा के पद पर नियुक्त किया गया। श्रीश सुदर्शन विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ जिले में फेडरेशन का विस्तार एवं जिला कार्यकारिणी का गठन हेतु निर्देशित किया गया।
उनकी नियुक्ति से सरगुजा जिले के विभिन्न ब्लॉकों से उपस्थित प्रधान पाठको ने समर्थन किया, जिसमें राकेश दुबे (प्र.पा.) कतकालो, अमरेश प्रसाद सिन्हा(प्र.पा.)मा.शाला देवी टिकरी लखनपुर, बसंत कुमार मंण्डल (प्र.पा.) हरिपुर सूरजपुर, कन्नीलाल जायसवाल (प्र.पा.)मा.शा. रामेश्वरपुर सूरजपुर, रोहित कुशवाहा (प्र.पा.) अवराडांड मैनपाट, नजीर मोहम्मद (प्र.पा.) केवरी लखनपुर, सुनील कुमार राय (प्र.पा.)केवरा लखनपुर, श्रीमती रेखा बारी (प्र.पा.)मा.शा. दतिमा उपस्थित थे।
