भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए महेंद्र सिंह मार्को
सूरजपुर/ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के सहमति से अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम के द्वारा अजजा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मण्डल अध्यक्षो की घोषणा की गई है
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बतरा विकासखंड भैयाथान निवासी महेंद्र सिंह मार्को को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह लंबे समय से संगठन के गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। बता दे कि महेंद्र सिंह मार्को वर्तमान में जनपद सदस्य प्रतिनिधि भी है।
इस नियुक्ति से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस नियुक्ति को लेकर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है।
