सूरजपुर ब्रेकिंग:तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाईकों में मारी टक्कर एक बाइक सवार की मौत
सूरजपुर/कोतवाली थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर मार्ग में सूतिया नाला के पास हाईवे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है,जिसमें दो बाइकों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमे एक बाइक सवार युवक मौत की खबर आ रही है,और तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं टक्कर इतनी तेज थी की एक युवक मौके पर ही मौत हो गई।
शाम लगभग 7 बजे के करीब दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान धान लोड तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने दो बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।और तीन लोग घायल हो गए घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर धूनाई की, इसके बाद चालक मौका देख कर फरार हुआ,समाचार लिखे जाने तक घायलों और मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
