IMG-20260218-WA0009~3

सूरजपुर ब्रेकिंग:-कोयले से निकली जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोने से मौत हो गई। जिसमें पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची शामिल है।

सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिसमें पति-पत्नी सहित 4 साल की बच्ची शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार,गांव के कवल साय,पिता शंकर सिंह उम्र 30 वर्ष
कुन्ती बाई,पत्नी कवल साय 25 वर्ष और उनकी 4 वर्ष की पुत्री जो बीती रात कोयला जलाकर रूम में सो रहे थे आशंका जताई जा रही है कि,सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है।
ये तीनों मृतक ग्राम चंदरपुर तलवापारा के निवासी थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है।

ग्रामीणों ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना था जिसमे रोशनदान नहीं होने के कारण कमरा में कोयले का धुआं भर गया जिससे तीनों की अकाल मृत्यु हो गई वहीं घटना से घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है और गांव में मातम का माहौल बन गया है। फिलहाल, इस मामले की गहन जांच में पुलिस जुट गई है।ए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!