प्रेमनगर विकासखंड के कई धान खरीदी केंद्र संदेह के घेरे में. जांच की मांग को लेकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन
सूरजपुर/ जिले के प्रेमनगर विकासखंड के उमेश्वरपुर,बकिरमा,कंचनपुर,और चंदनगर धान खरीदी केंद्रों पर बड़े साहूकारों से मिली भगत कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव की उपस्तिथि में ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत महंत ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।
बड़े साहूकारों और खरीदी प्रभारी में सांठ गांठ की शंका
ज्ञापन में कहा गया है की इन केन्द्रो मे बड़े-बड़े साहूकारों के द्वारा धान खरीदी प्रभारियो से सांठ-गांठ कर बड़े किसानो के खातो मे जो 5 एकड़ उपर के किसानो को निशाना बनाया जाता रहा है। साहूकारो से सांठ-गांठ कर भारी स्तर पर लेन-देन व खरीदी किया जा रहा हैं जो गंभीर जांच का विषय है।
स्टाफों की काली कमाई की जांच
इन खरीदी केन्द्रो के समस्त स्टाफो के खाता का जांच कराया जाए 2020 से 2025 तक का जो लाखों का काला कमाई धान खरीदी से रखा गया है और जो जाँच का विषय है, यदि इनकी जाँच करायी जायेगी तो निश्चित रूप से एक बड़ा घोटाला उजागर होगा।
जिला स्तर की टीम गठित कर कराई जाए जांच
समस्त बड़े किसानो की भूमि का जाँच जिला स्तर की टीम गठित कर कराया जावे ताकि कितना फसल कितने जमीन लगा है उस धान एवं रकबा का जांच कराया जावे समस्त धान खरीदी केन्द्रो का एवं साथ मे किसानो जो रकबा कम किया गया है वर्तमान में पटवारी एवं खरीदी प्रभारियों से सांठ गांठ कर रकबा को बढ़वाया जा रहा है जो कि उसमें किसानों को बरगलाकर साहूकार का धान बेचने की फिराक में हैं,और बेचा जा रहा है। धान खरीदी प्रभारियो के सांठ-गांठ किया गया है जो धान खरीदी केन्द्रो मे बड़ी मात्रा मे खपाया जा रहा है उस पर जांच कराई जावे।
क्या जिम्मेदारों को दिया जा रहा है संरक्षण ?
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बावजूद कागजी धान खरीदी में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई से प्रशासन बचता नजर आता है, पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर घोटाले उजागर हुए थे परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे साफ संदेश जा रहा है कि असली जिम्मेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे किसानों और है आमजन के बीच प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश पनप रहा है
ज्ञापन सौपनें वालों में शिवसेना जिला प्रमुख विष्णु ग्रामीण जिला प्रमुख हेमंत कुमार महंत महिला जिला प्रमुख पिंकी पटेल, बालकुंवर,साहिल,व अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे!
