20260120_213752-COLLAGE

जिला जेल सूरजपुर में कैदियों का नेत्र परीक्षण किया गया

सूरजपुर/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के डी पैकरा के निर्देशन में आज जिला जेल सूरजपुर में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जेल में कैदियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई।

नेत्र परीक्षण के दौरान सहायक नोडल सहायक अधिकारी( अंधत्व ) मुकेश राजवाड़े नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी के द्वारा कैदियों की आंखों की जांच व उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इस शिविर में 42 कैदी नेत्र रोग से ग्रसित पाया गया जिसमें 4 लोगों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयन किया गया तथा 13 लोग दृष्टिदोष पाये गये जिनका सूची तैयार कर लिया गया है और उन्हें निःशुल्क चश्मा प्रदाय किया जायेगा ,साथ में 25 कैदियों में अन्य नेत्र रोगों के लक्षण पाए गए,जिनके लिए उपचार एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। गंभीर मामलों को आगे के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

जेल अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य कैदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी सेहत का नियमित ध्यान रखना है। नेत्र परीक्षण शिविर से कैदियों को लाभ मिला और समय रहते आंखों से संबंधित समस्याओं का समाधान संभव हो सका।

इस अवसर पर जेल चिकित्सक,डॉ.आर के गुप्ता लोमन चक्रधारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!