विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न, सूरजपुर बजरंग दल के जिला संयोजक बने अनुज साहू
सूरजपुर: विश्व हिंदू परिषद (VHP) छत्तीसगढ़ प्रांत के 16,17,18 जनवरी 2026 तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक महासमुंद में संपन्न हुआ। जिसमें विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय जितेंद्र पावर जी, प्रांत मंत्री माननीय पूर्णेंद्र सिन्हा एवं विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी व अन्य आयामों के प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा को सशक्त करने और हिंदू समाज के उत्थान हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए।
इसी क्रम में अनुज साहू को बजरंग दल सूरजपुर का जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया।

बैठक का आयोजन और मुख्य बिंदु
बैठक में हिंदू समाज की सुरक्षा, सेवा, संस्कार एवं संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विमर्श किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नवनियुक्त जिला संयोजक का स्वागत एवं संकल्प
विगत कार्यकाल में अनुज साहू ने बजरंग दल का नगर से लेकर कई दायित्व संभाल चुके है जो अपने दायित्वों की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि वे हिंदू समाज की सेवा, एकता और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज में समरसता बनाए रखने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अनुज साहू के जिला संयोजक बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
