संयुक्त संवेदना समिति की मानवीय पहल
एक और दिवंगत शिक्षक परिवार को दी एक लाख रुपये की संवेदना राशि
सूरजपुर – वर्षो तक अल्प वेतन में शिक्षाकर्मी बन कर रहे शिक्षकों का वेतन संविलियन पश्चात जब बढ़ा तब तक वो तमाम पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ तले दब चुके थे ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर हो चले शिक्षको के असमय काल कलवित होने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।
इन्ही परिस्थियों को देखकर सूरजपुर जिले के शिक्षकों ने मिलकर सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में सँयुक्त संवेदना समिति का गठन किया और हर वर्ष पांच-पांच सौ रुपये मिलाकर कर अपने दिवंगत सदस्य शिक्षक साथी के परिवार को 1 लाख रुपये संवेदना बतौर प्रदान कर अब तक 26 लाख रुपये दिया जा चुका है।
संयुक्त संवेदना समिति के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान माह में सूरजपुर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला नेवरा में कार्यरत स्व.श्रीमती कमला गुप्ता जी के परिवार को समिति की ओर से एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान की गई थी।
आज पुनः प्रतापपुर विकासखण्ड में प्राथमिक शाला तमोरपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश कुमार जायसवाल के दिवंगत होने पर शिक्षकों ने संयुक्त संवेदना समिति की तरफ से समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपत सिंह के हाथों उनके परिवार को एक-एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान कर हर मुश्किल परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। संवेदना राशि प्रदान करने में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ,शहादत्त अली,भूपत सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह,राजकुमार सिंह ,धरम पाल सिंह,भास्कर सिंह,प्रदीप जायसवाल, रामसागर कुशवाहा, जनक ग्वाल, पवन बली,फुलसाय, दुर्गावती सिंह,फिलिसिता केरकेट्टा, संतोष जायसवाल,विष्णु जायसवाल, शिवदुलार पाटले,सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
