20260116_221332-COLLAGE

संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राधे साहू ने की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के अनुमोदन पश्चात अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। बताते चले कि राधेश्याम साहू को जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने दोहरी जिम्मेदारी देते हुए जिला सचिव का भी महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है।

राधेश्याम साहू संयुक्त संवेदना समिति,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में अपने पदीय दायित्व का बखूबी निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी में आशीष त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष, देवमती सिंह टेकाम को उपाध्यक्ष, अनिल साहू को सचिव,खेलसाय पोर्ते को कोषाध्यक्ष, दिनेश पाण्डेय को महासचिव जबकि सतीश साहू को प्रवक्ता की महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है व नवनियुक्त पदाधिकारियों से संघ व शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!