ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने की अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
सूरजपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में अनुभवी व कर्मठ लोगो को शामिल किया गया है,जिससे संघ को और मजबूती मिलेगी।
कृष्णा सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु संगठन लगातार प्रयासरत है। संयुक्त संवेदना जैसी पुनीत योजना भी उन्हीं के मार्गदर्शन में संचालित है। ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष कीर्ति कौशल दुबे,उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,
संतोष गुप्ता, सचिव रोशन लाल साहू, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, संगठन सलाहकार विजेन्द्र जायसवाल, ब्लॉक संयोजक भैयालाल सिंह, महासचिव आनंद जायसवाल,राजेन्द्र सिंह,
ब्लॉक महामंत्री गुदवर सिंह,
धनीराम, प्रवक्ता अमरेन्द्र पाण्डेय,संगठन मंत्री तुमेश्वर ठाकुर,पन्ना लाल पंडो,संगठन सचिव दीपक जायसवाल, मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार साहू,
सियाराम यादव बनाये गए हैं। सभी से संघ व शिक्षक हित में मिलजुलकर करने का आहवान किया गया है।
