IMG-20241211-WA0000

हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत शिविर लगाकर कृषकों को किया गया चना बीज वितरण

सुरजपुर/कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन उपसंचालक कृषि सुश्री संपदा पैंकरा के मार्गदर्शन द्वारा चयनित क्षेत्र कल्याणपुर के ग्राम छतरपुर में संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवांशु जायसवाल द्वारा हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत चना बीज कृषकों का शिविर लगाकर वितरण किया गया, जिसे क्षेत्र के जनपद सदस्य राम मरावी, छतरपुर सरपंच घरभरन सिंह, पूर्व जनपद सदस्य बालसिंह, कल्याणपुर पूर्व सरपंच सुरेंद्र लाल सिंह, किसान मित्र त्रिभवन सिंह, संतोष जायसवाल व पंच गण के द्वारा वितरण कराया गया जिसमें काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे कृषकों में काफी हर्ष का माहौल था।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवांशु जायसवाल द्वारा बतलाया गया कि शासन के इस पहल से क्षेत्र में दलहन फसल विस्तार होगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी, क्षेत्र में कुपोषण को कम करने में मदद मिलेगी, व मिट्टी का अधिक उत्पादन के दबाव के कारण उसकी गुणवत्ता लगातार क्षीण हो रही है अनुमान के मुताबिक, दुनिया की 33 प्रतिशत भूमि डिग्रेड अथवा बंजर हो चुकी है। रिपोर्ट आगे बताती है कि मिट्टी को गुणवत्ता को बनाए रखने या बढ़ाने में दलहन फसल उपयोगी साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!