oplus_131074
पटवारी पर लगा पट्टा बनवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप
सुरजपुर/जिले के प्रतापपुर तहसील में आने वाले ग्राम केवरा निवासी अभिषेक पनिका आ० जगदेव पनिका ने सोमवार को पत्नी बच्चे को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया भूमि जो लगभग 60-65 वर्ष से काबिज काश्त किये थे जिसमें लगातार रहकर खेती किसानी का कार्य करते आ रहे है,अभिषेक के द्वारा पटवारी कामेश्वर प्रसाद राजबाड़े को पट्टा बनावाने के लिए निवेदन किया गया,पटवारी ने कहा कि 50000/- रूपये लगेंगे फिर काबिज भूमि का पट्टा बना जायेगा फिर अभिषेक के द्वारा केवरा पटवारी कामेश्वर प्रसाद राजवाड़े को 30000/- रूपये दिया गया जिसमें 15000/- रूपये कैश के रूप में व 15000/- रूपये फोन पे के माध्यम से दिया गया। 21/10/2023 को समय 11:23 बजे ट्रासफर किया। वर्तमान में विकासखण्ड प्रतापपुर के अतंगर्त ग्राम पंचायत केवरा से टुकुडांड में पटवारी कामेश्वर प्रसाद राजवाड़े का ट्रासफर हो गया है।
इस विषय को लेकर अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर को दिनांक 22/11/2024 को पटवारी के खिलाफ लिखित शिकायत किये है लेकिन अभी तक अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा पटवारी के उपर कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया है।
आवेदन देने आए दंपति ने कलेक्टर से पटवारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
