मानवता की मिसाल बना स्वास्थ्य संवेदना समिति दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को दिया सहायता राशि

सूरजपुर/जिले के संवेदनशील स्वास्थ्य कर्मचरियों द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संवेदना समिति सूरजपुर के योजनांतर्गत विकासखंड प्रतापपुर में ड्राइवर के पद पर पदस्थ रहे स्व.चंद्रभाषकर पटेल के पिता को स्वास्थ्य संवेदना समिति से संवेदनशील राशी पच्चीस हजार रुपए का चेक समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा व कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया व समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिवंगत कर्मचारी के गृहग्राम जाकर प्रदान किया गया l स्वास्थ्य संवेदना की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा अपने सदस्यों के लिए उनके और उनके आश्रित परिजन के दुर्घटना या गंभीर बिमारी में उपचार के लिए तथा सदस्य की आकश्मिक मृत्यु पर सहयोग/ संवेदना राशी तत्काल उपलब्ध कराई जाती है। सूरजपुर जिले का कोई भी नियमित अनियमित स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिवर्ष 1000 रू का सहयोग राशि देकर सदस्यता ले सकता है।
सूरजपुर जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को समिति की सदस्यता लेने की अपील की गई है, जिससे कि जिले के अपने अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को समिति द्वारा उनके आकश्मिक घटना दुर्घटना की स्थिति में पूरी संवेदनशीलता के साथ अधिक से अधिक सहयोग राशि प्रदान की जा सके।
