पतंजलि योग समिति द्वारा सैकड़ों योग साधकों को दी जा रही है प्रशिक्षण” राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने लिया योग करने और कराने का संकल्प

सूरजपुर/ एक जनवरी 2026से पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास जिला सूरजपुर द्वारा आयोजित पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर बसदेई में सैकड़ों योग साधकों को दी जा रही है योग का प्रशिक्षण”
योग ऋषि विश्व योग गुरु प्रातः स्वामी रामदेव महाराज एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष के आशीर्वाद से पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वधान एवं पतंजलि छत्तीसगढ़ भारत स्वाभिमान न्यास के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं महामंत्री राम शर्मा सेवाव्रती दीदी निधि श्री एवं पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी डॉक्टर मनोज पाणिग्रही के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राम प्रताप राजवाड़े एवं पतंजलि योग शिक्षक/ योग प्रचारक कौशल साहू द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5.30बजे से 7.30बजे तक सैकड़ों योग साधकों को रोगानुसार योगा जैसे थायराइड,मोटापा, डायबिटीज, उदर रोग लिवर, किडनी, ह्रदय रोग, मस्तिष्क, मेरुदंड,कमर दर्द, साइटिका, आर्थराइटिस, पैरालाइसिस , कैंसर जैसे रोगों के लिए कराया जा रहा है योगाभ्यास।
राजवाड़े ने बताया कि पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण 100 घंटे का कोर्स होता है जिसको सुबह प्रतिदिन दो घंटे ऑफलाइन योग सत्र एवं शाम को ऑनलाइन निर्धारित कोर्स के आधार पर अलग अलग विषय के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी। और लगातार तीन माह निःशुल्क योग कक्षा संचालित करने वाले सह योग शिक्षकों को अगले वर्ष पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में निःशुल्क मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा ।
सूरजपुर जिले में यह दूसरा सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन है इस प्रशिक्षण में अधिकांश युवाओं ने भाग लिया है और इनमें काफी उत्साह है। प्रशिक्षण का आज शानदार बारहवां दिवस महान संत आध्यात्मिक गुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत पूज्य स्वामी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके प्रेरक विचार “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए” राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी ने प्रतिदिन योग करने और दूसरों को योग कराने का लिया गया संकल्प!
पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए मनोज सिंह सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य रामलाल सिंह,रामानंद गोयल, कृषि सेवा केंद्र राजेश गुप्ता, जन्मजय साईं कृषि सेवा केंद्र, रामधनी राजवाड़े फर्नीचर, राजवाड़े ब्रदर्स होटल ललित राजवाड़े, लक्ष्मण राजवाड़े ओम टेंट, अंकित जयसवाल किराना स्टोर झांसी,मनीष केशवानी, मारुति चक्रधारी नंदन, मुनेश्वर राजवाड़े, शत्रुघन सिंह,भुनेश्वर राजवाड़े, श्याम लाल, शिवांशी टेंट पीतांबर सिंह ,सह योग शिक्षक प्रदीप पैकरा, दलगर राजवाड़े, कमल जयसवाल एवं आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
