oplus_131074

oplus_131074

अवैध रूप से कट रहे जंगल को बचाने ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ जिले वनांचल क्षेत्र ओड़गी में स्थित ग्राम माडर में अवैध रूप से कट रहे जंगल को बचाने लिए सर्व आदिवासी समाज एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने कहा ग्राम पंचायत माडर तीन ओर से नदी व एक ओर से जंगल से घिरा हुआ है,जहां कई प्रकार की औषधीय पेड़,पौधे व जड़ी बूटी के साथ-साथ इमारती लकड़ी की बहुतायात है। जहां कुछ दिनों से जगलों की अंधा-धुंध अवैध रूप से छोटे-बड़े पेड़ों की कटाई व परिहवन किया जा रहा है। उक्त कटाई हेतु किसी भी विभाग व स्थानीय ग्राम सभा से अनुमति अथवा आदेश नहीं लिया गया है,जो संविधान में प्रदत्त ग्राम सभा के शक्तियों का पूर्ण रूप से उल्लंघन है।
माड़र में स्थित जगंल को यदि पूरी तरह से काट दिया जाता है तो वहां निवासरत् परिवारों बड़ी समस्यों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि वहां के निवासी पूरी तरह जगंलों पर आश्रित है।यह घना और समृद्ध जंगल तो है ही साथ में यहां से लोगों की आजीविका भी इस जंगल से जुड़ी हुई है

ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम माड़र में हो रहे अवैध पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाये,अन्यथा समस्त ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालो में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!