IMG-20260113-WA0008

कुमेली रेस्ट हाउस अश्लील डांस  मामले में भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने ज्ञापन देकर सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

सूरजपुर/ जिले के पर्यटन स्थल कुमेली वाटरफॉल में बना विभाग के रेस्ट हाऊस में कथित तौर पर अश्लील डांस के वायरल वीडियों के मामले को लेकर खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आये विभाग के अधिकारी रेस्ट हाऊस पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई
और कहा गया जांच में आये तथ्यों आधार पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।और इस मामले में अभी तक दो लोगों को के ऊपर कारवाई की गई है

पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कार्रवाई को बताया महज खानापूर्ति

वही इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने इस कार्यवाही पर नराजगी जताई हैं, उन्हो एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है,ज्ञापन में कहा गया है की:-

पर्यटन स्थल कुमेली स्थित रेस्ट हाऊस में अश्लील डांस करने का विडियो वायरल हुआ था जिससे वन विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि वन विभाग का रेस्ट हाऊस का उपयोग करने हेतु वन विभाग के रेंजर की अनुमति होता है,अनुमति के बाद कार्यक्रम या ठहरना होता है। जबकि विडियो में साफ-साफ नाचने पैसा लुटाने का विडियो दिख रहा है। अश्लील डांस करने एवं कराने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। दो कर्मचारियों को निलंबित कर खाना पूर्ति कर दिया गया है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष ने मांग किया है की अनुमति देने वाले तत्कालीन रेंजर, डांस करवाने वाले आयोजकों के उपर तत्काल अपराधिक प्रकरण दर्ज कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!