oplus_131074

oplus_131074

परिवार के सदस्यों ने ही धोखे से हड़पी जमीन पीड़ितों ने जनदर्शन में दिया आवेदन

सूरजपुर/ जिले के भैयाथान जनपद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहनों के उस समय यह जानकर होश उड़ गए जब पता चला कि उनके पिता के स्वामित्व की भूमि को धोखे से उनके भाई और भतीजी ने अपने नाम करवा लिया है और जमीन को बिक्री भी कर दिया।

अब पीड़ित बहनों ने न्याय की आस में जिला प्रशासन का दरवाजा खटकटाया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला मीतबाई पिता सुबरन रजमेन पिता सुबरन ने जनदर्शन में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है, पीड़ितों ने बताया कि उनके पिता सुबरन की स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम सुंदरपुर में स्थित है जिसका खसरा नंबर 1627 रकबा 1.7600 है ।पीड़ितों का आरोप है कि पिता स्व० सुबरन की मृत्यु आज से लगभग-15-16 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद हमारा एवं अन्य उत्तराधिकारीयों का संयुक्त रूप से राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज होना था, परन्तु भाई रामदास और भतीजी द्वारा धोखे में रखकर सिर्फ अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया गया,तथा उनसे बोला जाता रहा कि पिता के स्थान पर संयुक्त रूप से उत्तराधिकारी के रूप में राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज हो गया है। वर्तमान में पता चला कि पिता के नाम की भूमि को भाई और भतीजी ने अपने नाम पर नामांतरण कराकर बिक्री कर दिया है।पीड़ितों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करा कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!