20260107_180605-COLLAGE~2

विकास कार्य की राशि नहीं आने पर आक्रोश में जिले के सरपंच

ट्रिपल इंजन के बाद चौथा इंजन भी जोड़ दिए फिर भी विकास की गति रुकी:अमर सिंह

सूरजपुर/ जिले में विकाश कार्य की राशि समेत 11 मांगों को लेकर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सरपंचों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

10 महीने से नहीं मिली विकास कार्य की राशि

धरना प्रदर्शन कर रहे सरपंचों ने कहा कि पिछले 10 महीने से, पंचायत में विकास कार्य के लिए कोई राशि नहीं मिली है, पंचायतों में पैसा नहीं होने के कारण पूरे विकास के कार्य ठप्प पड़े हुए हैं।

ट्रिपल इंजन के बाद चौथा इंजन भी जोड़े फिर भी बजट नहीं पहुंचा

सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने कहा सरकार के द्वारा सरपंचों को छला जा रहा है सरकार ने वादा किया था सरकार बनने पर आपके गांव का विकास होगा डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन बना दिए चौथा इंजन भी जोड़ दिए फिर भी हमारा बजट नहीं पहुंच पा रहा है हमें सरकार से उम्मीदें हैं
यदि जल्द ही हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो हम बड़े स्तर पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

विकास कार्य रुकने से आम जनता पर सीधा असर

प्रदर्शन में जिले के सैकड़ों गांवों के सरपंच पहुंचे थे नगर के अग्रसेन चौक से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सरपंचों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा गया।
सरपंचों ने कहा है कि जिले में विकास कार्य के लिए.राशि नहीं आने के कारण पंचायतों में विकास कार्य की गति रुक गई है,जिससे आम जनता के रोजगार और विकास पर सीधा असर पड़ रहा है। सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

सरपंच संघ की 11 सूत्रिय मांगे

ग्राम पंचायत को 50,00,000.00 (पच्चास लाख) रूपये तक के निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया जाये।
धरती आबा योजना अन्तर्गत पूरे सरगुजा संभाग के सभी ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ा जाये, क्योंकि पूर्ण सरगुजा संभाग पांचवी अनुसूची क्षेत्र है।
ग्राम पंचायत का 15 वां एवं 16 वां वित्त की राशि को तत्काल जारी किया जाये। सरपंचों का मानदेय 15.000 (पन्द्रह हजार) रूपये एवं साथ पेंशन 5,000.00 (पांच हजार) व पंचों का मानदेय 2,000.00 (दो हजार) रूपये किया जावे।
ग्राम पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत की राशि को प्रतिवर्ष 5,00,000.00 (पांच लाख) रूपये किया जावे।
सभी ग्राम पंचायतों में किसी भी शासकीय कार्यक्रम के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जावे।
प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए प्रतिवर्ष 1,00,00,000.00 (एक करोड़) रूपये तक का बजट प्रावधान किया जाये।
जी.राम.जी. योजना अन्तर्गत 60 X 40 के रेसियों को सभी ग्राम पंचायतों में लेबर एवं सामाग्री का बजट तत्काल जारी किया जाये।
ग्राम पंचायतों के मिलने वाले 15 वां एवं 16 वां वित्त के राशि को टाईट एवं अनटाईट को समाप्त किया जावे जिसे सभी ग्राम पंचायत प्रस्ताव के आधार कर निर्माण कार्य करा सकें। सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के खरीदी ब्रिक्री के नियम में संसोधन किया गया है, जिससे भूमि बिचौलियों के द्वारा भूमि-ब्रिक्री में भारी गड़बड़ी किया जा रहा है। जिस कारण रजिस्ट्री से पूर्व सरपंच का प्रमाण पत्र एवं पंचनामा लिया जावे ताकि भूमि खरीदी-ब्रिक्री में पारदर्शिता बना रहे।
ग्राम पंचायत में आवारा मावेशियों को सरंक्षण के लिए पूर्व में निर्मित गौठान को संचालित कर आवारा मावेशियों के देख-रेख हेतु दो कर्मचारियों को नियुक्त किया जावे।

ज्ञापन सौंपने वालों में सूरजपुर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम पिंकी सिंह रामविलास सिंह रनमानिया बाई संत कुमार सिंह प्रभु नारायण श्याम अनिल सिंह नंद देव सिंह त्रिभुवन सिंह गजमोचन सिंह सुंदर सिंह कपिल देव पैकरा रामचंद्र टेकाम निरूपा सिंह नेताम नंद देव सिंह केराम सतवीर सिंह शत्रुघ्न सिंह सावित्री सिंह राम लखन सिंह गोवर्धन मरकाम सावित्री सिंह , उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, भागवत पैकरा, परबतिया सिंह,अक्षय सिंह, संत सिंह,बृजलाल राम सिंह, चंद्रमन एवं मंच संचालन  लाल केश्वर सिंह सरुता के द्वारा किया गया और सभी सूरजपुर जिला सरपंच संघ के समस्त पदाधिकारी सरपंच जनपद सदस्य एवं पंचगढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!