20251226_235312-COLLAGE

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक पर टिप्पणी पड़ा महंगा, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार,मुचलके पर रिहा

अंबिकापुर/सीतापुर-सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को महंगा पड़ा। आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सीतापुर थाने में धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर क्षेत्र के बटईकेला का है,जहां शासकीय भूमि पर एक परिवार के काबिज होने की जानकारी सामने आई है,उक्त भूमि पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराया जाना है।
बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर काबिज परिवार ने इच्छामृत्यु की मांग की है।परिवार में चार दिव्यांग सदस्य शामिल हैं।
इसी मामले को लेकर आकांक्षा टोप्पो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है,
इस मामले में सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!