Screenshot_2025-12-27-13-15-38-79_7352322957d4404136654ef4adb64504~2

सूरजपुर ब्रेकिंग:-शराब के नशे में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग,हुई मौत

सूरजपुर / नगर के वार्ड क्रमांक 14 में शराब के नशे में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग,सुबह मृत अवस्था में मिला।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी आगर साय उम्र लगभग 32 वर्ष, रात में शराब के नशे में ज्वलनशील पदार्थ मंगा कर अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया,किसी काम से बाहर गई पत्नी घर लौटी तो पति को जलते हुए देखा जले हुए अवस्था में पत्नी ने अस्पताल ले जाना चाहा परंतु उसने अस्पताल जाने से मना कर दिया, सुबह पत्नी जब कमरे में गई तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।आग लगाने का कारण अभी अज्ञात है।

सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!