पतंजलि योग समिति द्वारा बसदेई में पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सूरजपुर/योग ऋषि विश्व योग गुरु रामदेव एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष की अखंड प्रचंड पुरुषार्थ से स्थापित योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा स्वदेशी सेवा का तीर्थ पतंजलि योग पीठ केंद्रीय कार्यालय राजीव दीक्षित भवन हरिद्वार में भारत स्वाभिमान न्यास के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव महाराज से जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति राम प्रताप राजवाड़े एवं भारत स्वाभिमान न्यास के राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मंडल सूरजपुर जिले में योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा स्वदेशी अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए मुलाकात कर गहन चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने मुख्यालय से हर संभव सहयोग करने की बात कही गई।
वर्तमान में सूरजपुर जिले में 20 से 25 निः शुल्क योग कक्षा संचालित है जिसको आगामी 6 माह में दो गुना करनी है। एवं दो सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर लगभग दो सौ सह योग शिक्षक को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी तारतम्य में योग सेवा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले के आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई के गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में योग शिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति के राम प्रताप राजवाड़े द्वारा नवंबर से प्रतिदिन निः शुल्क नियमित योग कक्षा संचालित की जा रही है। एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में दिनांक 01/01/2026 से 25/01/2026 तक पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आस पास के गांवों से लगभग सौ सह योग शिक्षक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राजवाड़े ने बताया कि योग एक स्वस्थ जीवन शैली है जिसको सभी को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। आज के भाग दौड़ व तनाव भरे जिंदगी में जिस प्रकार से बी पी, शुगर, थायराइड, मोटापा, आर्थराइटिस ,कैंसर,पेट, लीवर, किडनी, हार्ट से सम्बंधित एवं मानसिक रोग से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उससे निजात पाने के लिए योग आवश्यक है।पूज्य स्वामी जी महाराज हमेशा कहते हैं रोग बड़ा नहीं होता है योग बड़ा होता है नियमित योगाभ्यास योग आयुर्वेद के प्रयोग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से असाध्य से असाध्य रोग को भी जड़ मूल से मिटाया जा सकता है। बसदेई में आयोजित सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट योग शिक्षकों द्वारा योग की प्रशिक्षण सौ घंटे की दी जाएगी है जिसमें ऑफलाइन दो घंटे प्रातः कालीन योग प्रशिक्षण एवं शाम को ऑनलाइन माध्यम से अलग अलग योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा विषय के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दी जाएगी। सह योग शिक्षक प्रशिक्षण पश्चात परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों को पतंजलि से जुड़ने का सुअवसर ही नहीं मिलेगा अपितु योग सेवा से आगामी वर्ष पतंजलि योग पीठ हरिद्वार मे पूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा समय समय पर पतंजलि से चिकित्सा एवं औषधियों में भी छूट का लाभ ले सकेंगे।
अतः इस सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सभी से अपील किया जाता है कि अधिक से संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण शिविर का उठावें।
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में आयोजित जिला प्रभारी एवं तहसिल प्रभारियों की विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले से राजेंद्र पाठक, राम प्रताप राजवाड़े, शंभू नारायण देवांगन, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कोशल साहू, धर्मजीत सिंह, तुलेश्वर राजवाड़े, परमेश्वर गुर्जर,महेश , आयुष जयसवाल ने भाग लिया।
