IMG-20251220-WA0005

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगों के समर्थन में तीन दिन शासकीय वाहन के पहिए थमेंगे

सूरजपुर / छ.ग.प्रदेश शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक एवं  यांत्रिकी कर्मचारी संघ 16105/08 के प्रातांध्यक्ष ताराचंद साहू के मार्गदर्शन पर उपप्रातांध्यक्ष आसन सिंह साड़िल्य प्रदेश महामंत्री रमेश राजवाड़े जिला अध्यक्ष परमेश्वर राम देवांगन ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा से सूरजपुर आगमन पर सर्किट हाउस में भेंट मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सभागार में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस सुविधा सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में घोषित ‘मोदी की गारंटी लागू करो’  पूरा न करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 29  से 31 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद किया गया है

जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया है। संघ के पदाधिकारी कृपाल सिंह.सुनील हितकर.विजय यादव व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!