20251220_100437-COLLAGE

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक सम्पन्न
29 से 31 दिसंबर के हड़ताल की बनी रणनीति

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरगुजा
संभाग की संभागीय बैठक शनिवार, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को सूरजपुर जिले में जिला चिकित्सालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों, विशेषकर विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान घोषित “मोदी की गारंटी ” को लागू कराने को लेकर आगामी आंदोलन की
रणनीति तय करना रहा।

बैठक में विशिष्ट रूप से लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय
कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष पंकज पांडेय, प्रधान पाठक संघ प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार साहू,
संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डॉ आर एस सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, तथा
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विभिन्न विभागों एवं संगठनों
के पदाधिकारी व कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

बैठक में कर्मचारियों के हित में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए प्रमुख वादों को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। इसी के चलते फेडरेशन द्वारा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को
प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चित कालीन काम बंद-कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

सभा में उपस्थित फेडरेशन से संबद्ध समस्त कर्मचारी नेताओं ने एकमत होकर हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया और सभी कर्मचारियों से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सूरजपुर के जिला महा सचिव इकबाल अंसारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!