20251219_175633-COLLAGE

भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देव गुप्ता का सूरजपुर आगमन पर हुआ आतिशी स्वागत…

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता…


सूरजपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी समेत जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है जिसमें सूरजपुर से देव गुप्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला है।

देव गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात सूरजपुर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है जहां देव गुप्ता के रायपुर से सूरजपुर आगमन पर तारा बॉर्डर में सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गर्म जोशी से स्वागत किया .

इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश साहू एवं नव नियुक्त जिला महामंत्री रूपेंद्र कुशवाहा का भी स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर समेत अन्य मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे जिनके द्वारा भव्य रैली के माध्यम से तारा से प्रेमनगर, श्रीनगर होते हुए सूरजपुर में देव गुप्ता के घर पहुंचे जहां तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर एवं आतिशबाजी कर युवाओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए जश्न मनाया.

इस एतिहासिक रैली में युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिला और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से चारों दिशाएं गूंज पड़ी.
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की इस स्वागत रैली का समापन सूरजपुर के माता कर्मा चौक में किया गया. इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने द्वारा कार्यकर्ताओं के इस ओजपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि सूरजपुर में भाजयुमो अपनी अलग पहचान के साथ उजागर होगा जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन की नीतियों के लिए कार्य करते हुए युवा उत्थान की दिशा में कार्य करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!