20251219_161147-COLLAGE

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

सूरजपुर/जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित बदले की राजनीति के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध कार्रवाई को दुर्भावना से ग्रसित बताया, उनका कहना था कि माननीय न्यायालय ने कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई को अवैध ठहराया है और
भाजपा पर झूठे मुकदमों की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है कांग्रेस नेतृत्व को डराने की हर साजिश विफल होगी।

भाजपा कार्यालय घेराव और प्रदर्शन में पूरे जिले से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय में भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!