IMG-20251207-WA0004

सूरजपुर पेंशनर समाज की बैठक संपन्न बैठक में विभिन्न समस्याओं पर की गई चर्चा

सूरजपुर/ 07 दिसंबर रविवार को जिला पेंशनर समाज सूरजपुर की बैठक अध्यक्ष दयानंद चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

जिला सचिव सलीम खान ने बताया बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई,पेंशनर समाज की बैठक उनकी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होती हैं, जहाँ मिलकर समाधान ढूंढा जाता है।

पेंशनर समाज की बैठकें अक्सर पेंशन से जुड़ी समस्याओं,और अन्य सुविधाओं पर चर्चा करने के लिए होती हैं, जिनमें स्थानीय पेंशनर समाज के लोग शामिल होते हैं और अपनी मांगों व सुझावों को रखते हैं।आज की बैठक भी इसी उद्देश्य से की गई है,जिसमें जुटे सभी पेंशनरों ने विभिन्न समस्याओं पर समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में अध्यक्ष दयानंद चौबे,संयोजक एसके तिवारी,सचिव सलीम खान,जयकृष्ण ओझा,सेख इस्तियाक, हीरामणि पांडे,के एस राय, प्रवीण तिवारी,एस आर यादव,बृजलाल सोनवानी,रामाधार सोनवानी,सीबीएल कुशवाहा,रूपसिंह ठाकुर,हरिश्चंद्र सोनपाकर,नसीम अहमद सिद्दीकी,आरबी शिवहरे, व अन्य पेंशनर समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!