छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रेमनगर विधायक को ज्ञापन सौंपा
सूरजपुर/30/11/2025, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रकोष्ठ संघ के द्वारा जेडीएस कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांग रखी गई। जिसमें सीएमएचओ कार्यालय से नियुक्ति आदेश एवं अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने, वेतन वृद्धि, समान काम समान वेतन एवं वर्तमान सरकार के चुनावी वादों के अनुसार नियमितीकरण किया जावे।
इस विषय पर विधायक ने आश्वाशन दिया कि जेडीएस कर्मचारियों के हित के लिए सदैव प्रयास करूंगा।
इस दौरान प्रकोष्ठ संघ के जिला अध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने बताया कि जेडीएस एवं डीएमफ के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के एक महत्वपूर्ण कर्मचारी है, लेकिन इन्हीं कर्मचारियों को मजदूरी देर से भी कम वेतन दिया जाता है। यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती है तो हम आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश ठाकुर एवं अत्यधिक संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
