वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के कपसरा में हाथी के हमले से पति पत्नी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम।
सूरजपुर/ जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कपसरा बिसाही पोड़ी में पति-पत्नी अपने खलिहान में रात को सो कर पहरेदारी कर रहे थे कि अचानक हाथियों का दल खाने की तलाश में गांव में जा पहुंचे वही खलिहान में सो रहे दोनों दंपति हाथियों की अचानक पहुंच जाने से भाग ना सके और और चपेट में आ गए हाथियों ने कुचल कर दोनों दंपति को मौत के घाट उतार दिए जिसको देखकर परिजन सहित स्थानीय ग्रामीणों में मातम पसर गया
वन विभाग के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर फेल नजर आ रहे।
इस तरह लगातार हो रहे घटनाओं को देखकर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे वन विभाग सिर्फ कागज़ों में खानापूर्ति कर रहा है लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है विभाग जिसका खामियाजा भोले भाले ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा जिले में हाथियों से होने वाले मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं किसी न किसी क्षेत्र में मानव हाथी द्वंद की सूचना आती रहती है, लगातार नष्ट हो रहे जंगलों के कारण विस्थापित हाथी भोजन की तलाश में यहां वहां भटकते रहते हैं,
स्थानीय ग्रामीणों में डर माहौल निर्मित।
में जी रहे हैं और उन्होंने प्रशासन से हाथियों के प्रबंधन के लिए तत्काल कदम उठाने,वन क्षेत्र के आस पास रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का अनुरोध किया है
