बच्चों की मुस्कान के बीच
संयुक्त विद्यालय कोट में बाल दिवस का आयोजन
पदोन्नत शिक्षक को दी गई विदाई।

सूरजपुर – जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत संयुक्त विद्यालय प्रा.शा., पूर्व मा.शा. व हाई स्कूल कोट में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला बच्चों का त्यौहार बाल दिवस का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महेश कुमार दोहरे द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने नेहरू जी के जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि नेहरू जी चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे, उनका मानना था कि बच्चे ही देश की असली ताकत और भविष्य हैं,बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न गतिविधियों में नियमित भाग लेना चाहिए। प्रधान पाठक बाबुलाल साहू व नागेन्द्र यादव ने बाल दिवस की महत्ता से बच्चों को अवगत कराया। पूर्व मा.शा. के शिक्षक राधेश्याम साहू ने बताया कि संस्था परिसर में स्थित समस्त विद्यालयों द्वारा संयुक्त रु से प्रतिवर्ष बाल दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन उन नन्हे-मुन्ने बच्चों को समर्पित है जो हमारी ज़िंदगी में हंसी, जिज्ञासा और ढेर सारा प्यार भर देते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बचपन को संजोकर रखना और हर बच्चे के सपनों को पोषित करना कितना जरूरी है।बच्चे हमारी दुनिया की धड़कन हैं। उनकी प्यारी
हंसी, मासूम सवाल और न खत्म होने वाली माँगें भी हमारे सबसे उदास दिनों को रोशन कर देती हैं। आज परिसर में स्थित तीनों विद्यालयों प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को न्योता भोज में चावल, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी, टमाटर की चटनी खिलाया गया। विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ आदि खेलकूद भी कराया गया।

पूर्व मा.शा. के शिक्षक अनिल कुमार साहू के व्याख्याता पद पर पदोन्नत होकर अन्यत्र विद्यालय में जाने से विद्यालय परिवार द्वारा उनको ससम्मान उपहार प्रदान कर विदाई देकर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई। संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने अनिल साहू के साथ बिताए हुए पल को याद करते हुए बताया कि अनिल साहू बहु प्रतिभा के धनी, मिलनसार ,अपनत्व की भावना, आपसी सामंजस्य से उनका कार्य करने का तरीका बेमिसाल था। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे, संकुल समन्वयक शिवलाल सिंह,व्याख्याता सुरेन्द्र खरे, कमल किशोर पाण्डेय, चांसी प्रसाद कुशवाहा, यदुवंश नारायण साहू, तारकेश सिंह,प्रधान पाठक बाबूलाल साहू, नागेन्द्र यादव, श्रीमती जानकी सिंह, राधेश्याम साहू, खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू,हुकुम प्रसाद, सहित बच्चे उपस्थित रहे।
