रमेश राजवाड़े बने शासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री
सूरजपुर/जनसंपर्क विभाग में पदस्थ रमेश राजवाड़े को शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही शासकीय वाहन चालक संघ अमले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पदाधिकारियों ने कहा कि राजवाड़े के नेतृत्व में चालक कर्मियों की समस्याओं के निराकरण, सेवा कार्यों में सुधार और बेहतर कार्य वातावरण की दिशा में ठोस पहल देखने को मिलेगी। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी वाहन चालकों ने हर्ष व्यक्त किया है। रमेश राजवाड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

गुलदस्ता देकर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष परमेश्वर राम देवांगन, कृपाल सिंह, नरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, योगेंद्र साहू, मुकेश साहू, प्रतीक सिंह,सहित अन्य शामिल थे। श्री राजवाड़े ने सभी के विश्वास पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने और वाहन चालक कर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए पूरे संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
