20251114_103332-COLLAGE

यातायात पुलिस ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर वाहन चालकों को निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई

सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और यातायात प्रभारी के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने केनापारा में वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया। शिविर में लगभग 90 बस,ट्रक,आटो चालकों समेत अन्य वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया,और दवाइयों का वितरण किया गया।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत लगाई गई शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन,और अमित कुमार चौरसिया ने। यातायात प्रभारी और यातायात पुलिस की मौजूदगी में केनापारा एन एच 43 में वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया। शिविर में सुबह से ही बस, ट्रक व आटो चालकों की भीड़ जुटी रही। किसी की आखों में तकलीफ होने पर नि:शुल्क दवाएं बांटीं। कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर गाड़ी न चलने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!