सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल छठवें वें दिन भी जारी
हड़ताल लंबी चली तो समय पर खरीदी शुरू होने में आ सकती है मुश्किल

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय हड़ताल पर बैठे हैं,इस प्रदर्शन में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
धान खरीदी हो सकती है प्रभावित
विरोध प्रदर्शन आगे जारी रहा तो धान खरीदी हो सकती है प्रभावित जिससे किसानों को संकट का सामना करना पड़ सकता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसान धान बेचने की तैयारी में है परंतु इस बार हड़ताल के कारण स्थिति गंभीर हो सकती है।
मांगे पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी
कर्मचारी संघ के संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 3 नवंबर से सहकारी समिति कर्मचारी संघ का,सभी संभाग मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है अगर सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किए जाएंगे। और 11 नवंबर के बाद प्रदेश स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगे
खरीदी केंद्रों में अफसरों का संलग्नीकरण करने का विरोध जारी है,समिति कर्मी खरीदी प्रभारी बने अफसरों पर खरीदी,सूखत,परिवहन की जिम्मेदारी तय करने की मांग।
मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर समिति कर्मियों को वेतनमान,देने की मांग। आउट सोर्सिंग से कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की भर्ती नहीं करने और वेतनमान सहित अन्य मांग शामिल है।
*बयान*
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय साहू,सरगुजा जिला अध्यक्ष मो0 मुस्लिम फिरदौसी,और समस्त जिला अध्यक्षों ने संयुक्त बयान में कहा कि खरीदी केंद्र में शासकीय कर्मचारी का संलग्नीकरण किया गया है जो न्याय संगत नहीं है। संघ की अन्य मांगे भी हैं,इस सरकार का नारा है”विष्णु का सुशासन”हमें इस सरकार से न्याय की उम्मीदें हैं।
