रजवार समाज सम्मेलन में हजारों लोग हुए शामिल। बाल विवाह एवं नशा मुक्त समाज जैसे विषयों पर किया गया जागरूक
सूरजपुर/ रजवार समाज जिला समिति सूरजपुर के निर्देशानुसार क्षेत्र बसदेई एवं क्षेत्र दर्रीपारा का संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन ग्राम ऊंचडीह के दुर्गा पंडाल में हज़ारों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां दुर्गा की चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत किया गया।
सम्मेलन में ग्राम वासियों तथा सामाजिक पदाधिकारी की उपस्थिति में सामाजिक नियमावली की जानकारी दी गई एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने ,बाल विवाह पर रोक हो उच्च एवं टेक्निकल शिक्षा तथा नशा मुक्त समाज का निर्माण जैसे विषयों से सदस्यों को अवगत कराया गया जिला रजवार समाज जिस एजेंडा को लेकर क्षेत्रीय सामाजिक सम्मेलन कर रहे हैं।
विस्तार से जिला सचिव मुकेश राजवाडे ने बताया और साथ में कार्यक्रम के बीच-बीच में सम्मेलन को रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों कर्मा सूगा का प्रस्तुतीकरण समाज के लोगों और बच्चों के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक गांव के एक बुजुर्ग पुरुष एवं एक महिला समाज सेविकाओं को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुकेश राजवाड़े जिला सचिव रजवार समाज सूरजपुर सुरेंद्र राजवाड़े जिला उपाध्यक्ष दिनेश राजवाड़े जिला कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद राजवाड़े एवं लोकनाथ राजवाड़े जिला सह सचिव परमानंद राजवाड़े चिंतावन राजवाड़े श्रीमती मीना राजवाड़े श्रीमती कूलन राजवाड़े श्रीमती उमा राजवाड़े राज लाल सभी जिला संगठन मंत्री अमरजीत राजवाड़े रामचंद्र राजवाडे जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कुसुम लता राजवाड़े अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर श्रीमती योगेश्वरी राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 श्रीमती सुंदर मनी राजवाड़े जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 श्रीमती सूखमेन राजवाड़े जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 पारस राजवाड़े कोषाध्यक्ष पारस नाथ राजवाड़े पार्षद नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं कार्यालय प्रभारी जिला रजवार समाज सूरजपुर एवं दोनों क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी टेक नारायण राजवाड़े घनश्याम राजवाड़े उमेश्वर राजवाड़े कामेश्वर राजवाड़े जवाहीर राजवाड़े मुक्तेश्वर राजवाड़े अतीलाल राजवाड़े श्रीमती बागमती राजवाड़े मालती राजवाड़े कुंजल राजवाड़े तथा ग्राम समितियां के पदाधिकारी गण गरिमामयी उपस्थित रहा कार्यक्रम का सुचारू संचालन क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष टिकेश्वर राजवाड़े एवं आभार व्यक्त लक्ष्मण राजवाडे द्वारा किया गया
