oplus_133120
सूरजपुर ब्रेकिंग:-अज्ञात व्यक्ति की कुएं में डूब कर मौत पूरे इलाके में सनसनी
सूरजपुर/थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर में कुआं में डूबने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार सुबह खेतों में काम करने वाले कुछ लोग पहुंचे तो देखा की खेतों के बीच स्थित कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है कुएं से युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी गांव के ही कैलाश नाम के व्यक्ति ने अपने भाई कमलेश के होने की आशंका जाहिर की है शव मिलने की सूचना जैसे ही फैली, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
