oplus_131074

oplus_131074

जिले में ड्राइवर संघ का चक्का जाम आंदोलन शुरू परिवहन व्यवस्था पर पड़ेगा सीधा असर

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर आज से स्टेयरिंग छोड़ो चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया है,महासंघ ने कहा है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं सूरजपुर जिले में भी ड्राइवरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है, नगर के नया बस स्टैंड परिसर में पूरे जिले से बड़ी संख्या में जुटे ड्राइवरों ने आंदोलन का शुरूआत किया है, संघ का स्पष्ट ऐलान है की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती प्रदेश भर में कोई यात्री या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे इस एलान का असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है,संघ ने कहा है कि वे परिवहन व्यवस्था बाधित नहीं करेंगे,लेकिन ड्राइवरों की मांगों पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो।

क्या है संघ की प्रमुख मांगें:-

संपुर्ण छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी।
छत्त्तीसगढ़ राज्य में ड्राईवर वेलफेयर बोर्ड का गठन।
ड्राईवर के लिये सुरक्षा कानून हेतु ड्राईवर आयोग का गठन।

ड्राइवरों का कहना है कि कई बार मांग किए जाने के पश्चात भी सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया,जिससे उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है,महासंघ ने कहा कि प्रदेशभर में लगभग हजारों ड्राइवर संगठन से जुड़े हुए हैं और सभी ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।

हड़ताल का असर परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर रूप से पड़ सकता है, जिससे नागरिकों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!