ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी शटर तोड़कर घुसे चोर, चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम दिख रही पुलिस, .

सूरजपुर/ नगर के दूल्ही तालाब के सामने स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। .सूरजपुर नगर के भैयाथान रोड में स्थित श्री विनायक ज्वेलर्स में मध्य रात्रि शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर निवासी मनोज सोनी श्री विनायक ज्वेलर्स” नाम से दुकान चलाते हैं,रोज की तरह बुधवार की रात भी वह दुकान बंद कर घर चले गए थे,सुबह दुकान खोलने आए तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ है। चोरी किए गए गहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई.टी आई विमलेश दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है,टीम मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है तीन से चार नकाबपोश सीसी टीवी में दिखाई दिए है उनका पहचान किया जा रहा है,चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
यह चोरी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में दहशत का माहौल है, नगर में लगातार हो रही चोरी पर पुलिस असहाय नजर आ रही है। चोरों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है,बेखौफ होकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
