IMG-20251025-WA0014

रजवार समाज क्षेत्र भटगांव का डुमरिया में सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न”

सूरजपुर / जिला रजवार समाज सूरजपुर के निर्देशन में क्षेत्र भटगांव का दिनांक 23/10/25 को ग्राम डुमरिया में समाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में तथा रजवार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल राजवाड़े के अध्यक्षता में तथा प्रांतीय संरक्षक माननीय भैयालाल राजवाड़े विधायक बैकुंठपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री छ.ग.शासन एवं माननीय पारस नाथ राजवाड़े पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं समाज के पूर्व प्रांताध्यक्ष कृष्ण राजवाड़े,एवं प्रांतीय संचालक एवं प्रवक्ता नरेश राजवाड़े एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष राजवाड़े,मुनेश्वर राजवाड़े, प्रांतीय सचिव संजय राजवाड़े , जिलाध्यक्ष सूरजपुर अरुण राजवाड़े , रविशंकर राजवाड़े कोरिया,कुलवंत राजवाड़े कोरबा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शांति और मानवता के लिए समर्पित अंतराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत के वीडियो के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया गया। रजवार समाज क्षेत्र भटगांव के अध्यक्ष टेमनारायण राजवाड़े ने अपने स्वागत उद्बोधन में शिक्षित और आदर्श समाज बनाने पर जोर तथा अपने अंदर शांति और मानवता को स्थपित करने पर जोर दिया ।

समाज के भटगांव क्षेत्र से पिछले तीन वर्षों में NEET/IIT /PAT की परीक्षा देकर चयनित मेडिकल इंजीनियरिंग /एग्रीकल्चर के चयनित छात्र/ छात्राओं एवं 10एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेघावी छात्र /छात्राओं तथा विभिन्न खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों तथा उन्नत खेती करने वाले कृषकों और उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। 

सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंध विश्वास को दूर करने, नशा मुक्त समाज बनाने
शिक्षा को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण उसका संवर्धन एवं उन्नत,जैविक खेती, स्वरोजगार एवं आत्म निर्भर समाज और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए भाग दौड़ के जिंदगी में मानवता एवं शांति के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को सरगुजा के लोक नृत्य कर्मा दलों,शैला,सुआ और जय अम्बे जागरणमंच खोखा पारा चुनगड़ी द्वारा स्वागत गीत एवं प्रेरणा गीत संगीत के माध्यम से समा बांधे रखा। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रताप राजवाड़े जिला संचालक एवं प्रवक्ता और हरिप्रसाद राजवाड़े क्षेत्रीय सचिव द्वारा किया गया। रजवार समाज के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार राजवाड़े ने आभार व्यक्त करते हुए सभी स्वजातीय बंधुओं से समाज के नवीन नियमावली को पालन करने की अपील किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रजवार समाज भटगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समिति बरोधी,दुग्गा, धरमपुर,बुंदिया, डुमरिया,बरपारा, चुनगड़ी,खोखा पारा, तेलगांव एवं नगर समिति भटगांव के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!