सूरजपुर ब्रेकिंग:- कुएं में डूबकर युवक की मौत . परिजनों में पसरा मातम .
सूरजपुर/ नगर के वार्ड क्रमांक 05 में सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई जब लोगों ने पानी से लबालब भरे कुएं में एक तैरता हुआ शव देखा। देखते देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान रोहित देवांगन उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक शराबी प्रवृत्ति का था आए दिन पत्नी से शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था,रविवार रात को मृतक घर से निकला तो किसी ने गंभीरता से नहीं लिया परंतु सुबह घर नहीं लौटने पर जब परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई तो कुएं में तैरती लाश दिखी,जिसके बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है
इस घटना की तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
