IMG-20250927-WA0009

संयुक्त संवेदना समिति ने दी एक और परिवार को संवेदना राशि

सूरजपुर – सूरजपुर जिले में शिक्षकों के आपसी सहयोग से संचालित संयुक्त संवेदना समिति द्वारा अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को लगातार आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में समिति के जिला संचालक सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड प्रेमनगर में पदस्थ प्रधान पाठक छोटेलाल कुर्रे के दिवंगत होने पर समिति की ओर से एक लाख का चेक उनकी पत्नी को प्रदान किया गया। समिति के सचिव राधेश्याम साहू व कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि कोरोना काल के समय से संचालित इस योजना के तहत अभी तक 25 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को एक – एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान की जा चुकी है। इसमें 500 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क देकर शिक्षक समिति का सदस्यता ग्रहण करते हैं तथा सदस्यता ग्रहण करने वाले किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को एक लाख रुपये की संवेदना राशि, लंबित सेवा लाभों के त्वरित भुगतान और आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने में सहायता प्रदान की जाती है।

समिति अपने सदस्य साथियों के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। प्रेमनगर में संवेदना राशि प्रदान करने के दौरान समिति के कार्यकारी जिला संचालक विपिन पाण्डेय, ब्लॉक संचालक कमलेश यादव, सतीश साहू, पूरन सिंह, सुनिल निकुंज, गणेश प्रताप सिंह,कौशलेन्द्र कश्यप,टहल राम, आशिष ठाकुर, कैलाश, सांतनु पांडेय इत्यादि शिक्षक सांथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!