सूरजपुर – बोलेरो चढ़ाने से दो लोगों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने किया गया आदेश जारी,
रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहु को किया गया रक्षित केन्द्र (लाइन) अटैच,
आलरिक लकडा को बनाया गया रामानुजनगर थाना प्रभारी,,
जारी आदेश में कहा गया कि मामले में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता बरतने पर की गई कार्यवाही,,,,
गौरतलब है कि बिती रात रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुडी गांव में मुंगफली उखाड़कर खानें को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा बोलेरो वाहन चढ़ाकर दुसरे पक्ष के दो लोगों को के उपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था इस मामले में लापरवाही बरतने पर डी आई जी सह एस एस पी प्रशांत ठाकुर ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
