सूरजपुर ब्रेकिंग/बोलेरो चढ़ा कर हत्या करने वाले चारों फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सूरजपुर/ बोलेरो चढ़ा दो लोगों की हत्या करने व एक को जिंदगी मौत की बिच झुलाने वाले आरोपी गिरफ्तार।
चारों फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपी नर्मदा उसके पुत्र ओमप्रकाश व जयप्रकाश,व उसका भाई बाबुलाल चारों फरार आरोपी गिरफ्तार।
वारदात को अंजाम दे आरोपी उड़िसा भाग गए थे जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर दुसरे राज्य से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को उड़ीसा के कटक से लेकर पुलिस अभी वापस आ रही है।
गौरतलब है कि बिती रात रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुडी गांव में मुंगफली उखाड़कर खानें के विवाद में आरोपियों ने तेज रफ्तार बोलेरो चढ़ा कर दो लोगों की हत्या कर दी थी और घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
