20250923_131046-COLLAGE~2

तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने तीन लोगों को कुचला, पिता एवं बड़े पुत्र की मौत छोटा बेटा गम्भीर रूप से हुआ घायल पीड़ित परिवार का आरोप रंजिश के कारण घटना को दिया गया अंजाम

सूरजपुर/छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है, जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीव्रगुड़ी गांव में बीती रात लगभग 12:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार पिता व दो बेटे को पीछे से रौंदते फरार हो गया,, घटना में बड़े बेटे राजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वही दूसरे बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है,,,
परिजनों का आरोप है कि बोलेरो वाहन के चालक ने जानबूझकर बाइक में सवार होकर जा रहे तीनों बाप बेटे को कुचला है

ग्रामीणों के मुताबिक तिवरागुड़ी गांव में दो परिवारों के बीच मूंगफली खाने की बात को लेकर विवाद हुआ ,,जिसके बाद बाइक में सवार होकर अपने 2 बेटों के साथ पिता रामानुजनगर थाना पहुंचे और वे अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से घर तक पहुंचाने कहा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने थाने में रात भर रुक जाओ कहा , इसके बाद तीनों जान जोखीम में डालकर घर वापस जाने लगे

इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बड़े बेटे और पिता की मौत हो गई जबकि छोटे बेटे की जिला चिकित्सालय सूरजपुर में उपचार जारी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!