छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

सूरजपुर/ जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया, जिसमे कर्मचारी के विभिन्न समस्याओं मांगों पर चर्चा और निराकरण के लिए पत्राचार करने,
वर्तमान वर्ष की सदस्यता की समीक्षा की गई तथा संघ को और मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारीगणको जिम्मेवारी दी गई, संघ के जिला कार्यालय भवन के जिर्णोद्वार के लिए पिछले बैठक में पारित प्रस्ताव को लागूकर तत्काल कार्य प्रारंभ कराने का निर्णय लिया गया।
साथ ही संगठन के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष सम्माननीय अनिल पाण्डेय जी को आमंत्रित कर सूरजपुर में कर्मचारी सम्मेलन आयोजित कर सम्मानीत करने के लिए योजना बनाई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य संवेदना समिति सूरजपुर के वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर भविष्य में और बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपस्थित पदाधिकारीगण को पूरी संवेदनशीलता से इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील की गई।
संविदा जीवनदीप डी एम एफ़ के नियुक्त कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिलाने के लिए पहल किया जाऐगा।
इस दौरान संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रथम जिला बैठक में आगमन पर संभागीय अध्यक्ष श्यामकांत तिवारी प्रांतीय संयुक्त सचिव ए पी जायसवाल का जिला कार्यकारिणी द्वार स्वागत किया गया ।
बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर,जिला सचिव वी. सी. पटेल,जिला उपाध्यक्ष एस पी मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राजवाड़े l दलगर राजवाड़े श्याम राजवाड़े कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, देश राज गर्ग,निलेश साहू,मारुति नंदन चक्रधारी उपस्थित रहे।
