गोंगपा ने गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया।
वाड्रफनगर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी वाड्रफनगर ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर साह एवं उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ साह के 168 वें बलिदान दिवस मनाया , उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए
संभागीय महासचिव चन्द्रदीप कोरचो ने कहा गोंडवाना राज्य के सम्राट अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिए, उनके शहादत और बलिदान हमें देश प्रेम और अपनी संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देते हैं वहीं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे वीरों का योगदान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, इन वीरों में गोंडवाना राजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का नाम अमर है।
इस दौरान संभागीय सचिव राजकुमार पोया ने कहा
राजा शंकर शाह एवं उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह को अंग्रेजी सरकार ने 14 सितंबर 1857 को गिरफ्तार कर लिया,
अग्रेजों के खिलाफ विद्रोह:
उन्होंने ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की योजना बनाई थी,
जिससे अंग्रेज भयभीत हो गए थे,
18 सितम्बर 1857 को अग्रेजों ने दोनों को तोप के आगे बांधकर उड़ा दिया, जिसके बाद वे शहीद हुए, वहीं क्षेत्रीय समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम वाड्रफनगर नायब तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान संभागीय प्रवक्ता रामसुभग आयाम, विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह पोर्ते, ब्लॉक अध्यक्ष राजदेव आइके, रामगुलाब खुरसेंगा, रामबक्स बैगा,जीवधन पोया, धर्मपाल पोर्ते, राजेंद्र जगते, एवं सैकड़ों की संख्या ग्रामीण शामिल हुए।
