IMG-20250919-WA0008

जिले में शिक्षा के अधिकार कानून RTE में करोडों की राशि गबन करने का आरोप

जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ शिक्षा का अधिकार कानून(RTE) का दुरुपयोग और कई फर्जी निजी स्कूल संचालित होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष संजय डोसी, के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल कलेक्टर मिल कर ज्ञापन सौंपा। .

       कांग्रेस नेताओं ने कहा:- 

गरीब तबके के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार RTE लागू किया गया है।परंतु सूरजपुर जिले में शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली RTE की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है और इसकी आड़ में प्रतिवर्ष करोड़ों रूपयों का गबन करने का खेल चल रहा है। जिले में RTE की राशि का गबन करने रैकेट सक्रीय है जो फर्जी तरीके से सिर्फ कागजों पर स्कूल संचालित कर और बच्चों के फर्जी नाम दर्शाकर शासन से प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये प्राप्त कर रहे हैं।

कागजों पर संचालित हो रहे हैं कई स्कूल

सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार NSUI प्रतिनिधि मंडल द्वारा उक्त सूची में अंकित स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि जिले में 55 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों पर संचालित है और कई स्कूल ऐसे पाये गये जो सिर्फ बोर्ड लगाकर एक कमरे में संचालित किये जा रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक फर्जी तरीके से बच्चों के नाम दर्शाकर शासन से आरटीई का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त कर रहे हैं, इनमें कई स्कूल संचालक ऐसे भी हैं जो जिले में 10 से 25 स्कूलों का फर्जी तरीके संचालन कर रहे हैं।

स्कूल संचालक और अधिकारियों की मिली भगत

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया है की जिले में RTE के आड़ में राशि गबन करने का जो खेल खेला जा रहा है उसमें स्कूल संचालक और अधिकारियों की मिली भगत हो सकती है, सिर्फ कागजों में एक ही कमरे में संचालित स्कूलों को RTE का लाभ देकर एक बड़ी धनराशि का लेनदेन किया जा रहा है।

जांच और कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की इस पूरे मामले जांच कर कर फर्जी तरीके से स्कूलों का संचालन कर लाभ प्राप्त कर रहे स्कूल संचालकों एवं इसमें लिप्त विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेश दत्त तिवारी, शक्ति ठाकुर और कुंदन विश्वकर्मा भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!